Skip to main content

Eerie-Invisible Face Japanese Drama Review: जापानी धारावाहिक समीक्षा

जानकारी

धारावाहिक का नाम: Eerie- Invisible Face या Iari

जापानी नाम: इयारी-मीयेनाइ काओ (イアリー 見えない顔)

निर्देशक: मोरी जुनिची

प्रकरण संख्या: 6

प्रसारण तिथि: अगस्त 4 2018 से सितंबर 8 2018

सर्टिफिकेट: 18+


Iari या Eerie एक रहस्य थ्रिलर लघु धारावाहिक था जो जापान के Wowow चैनल पर प्रसारित हुआ था। यह जापान के एक अपराध लेखक यूटाका माएकावा के इसी नाम वाले उपन्यास पर आधारित है। इस धारावाहिक को मैने 28 जून 2020 से 2 जुलाई 2020 के दरमियां देखा था।

जापान के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक जो ओदागिरी इस धारावाहिक मे मुख्य भूमिका मे है। रीसा नाका, युईना कुरोशिमा, आना यामाडा और योजी टनाका भी मुख्य भूमिका निभाते है।


पात्रो के नाम:

जो ओदागिरी - सेईजी हीरोकावा 



रीसा टाका - रै मिज़ूशिमा


युईना कुरोशिमा- नानामि रोकुदौ


आना यामाडा- शिओरि शिनोदा


योजी टनाका- शौगो हाशिमोटो


कहानी:-

सेईजी पेशे इतिहास का प्रोफेसर है एक विश्वविद्यालय मे और शादीशुदा है। उसकी पत्नी वर्षो से बीमार थी और इसी कारण सेईजी ने अपनी साली रै से अवैध संबंध बना रखे थे।

मगर सेईजी की पत्नी अपनी बीमारी के कारण मर जाती है। उसी रात सेईजी के घर के बाहर एक अंजान औरत आती है और इंटरकॉम पर सेईजी की पत्नी हिसाए के बारे मे पूछती है। लेकिन जब सेईजी मुख्य द्वार खोलता है उस औरत से बात करने के लिए, तब तक वह लड़की कही गायब हो जाती है।

अपनी पत्नी के मरने के गम के अलावा सेईजी एक और समस्या मे था। उसके विश्वविद्यालय मे विश्वविधयालय के संचालक के लिए चुनाव होने वाला था। आमतौर पर इन चुनावो मे केवल फेकल्टी के लोग ही अपना मत दे सकते थे, पर इस बार एक नया तरीका अपनाया गया। इस चुनावो मे छात्रों को भी मत देने का अधिकार दिया गया। सेईजी जो एक सहृदय व्यक्ति है, उसे मजबूरन राजनीति के इस दलदल मे उतरना पड़ता है।

इन सभी मुसीबतो के बाद एक और मुसीबत तब आ जाती है सेईजी के सामने, जब उसके ही रिहायशी इलाके मे एक अंजान व्यक्ति का शव कचरे के ढेर से मिलता है और एक निवासी आत्महत्या कर लेती है।

सेईजी खुदको इन सब के बीच उलझता हुआ पाता है।


समीक्षा:-

यह धारावाहिक भले ही 6 एपिसोड का है और हर एक एपिसोड करीब 50 मिनट के है, मगर फिर भी यह इतने काम मे कहानी बयान कर पामे मे कामियाब रहा।

इसकी गति काफी धीमी है और आधी कहानी बीतने तक, यानी करीब 3 एपिसोड तक यही हाल रहता है। 4 थे एपिसोड के बाद से कहानी मे तेज़ी आती है, जो आखिरी एपिसोड मे कुछ अधिक ही तेज़ हो जाती है।

यह कहानी भले ही सेईजी पर है लेकिन इसमे 3 अन्य सहायक कथाए भी चलती रहती है। इसमे से एक कहानी जो शिओरि पर आधारित थी, वह मुझे मुख्य कहानी से अलग लगी, ऐसा लगा उसका कोई लेना देना नही था मुख्य कहानी से।

इस धारावाहिक का नाम है Eerie जिसका अंग्रेज़ी मे अर्थ होता है भयानक या अनजाना खौफ़ और निर्देशक जुनिची इस भय को बखूबी कैद किया है। धारावाहिक के शुरुआत से ही आपको एक अंजान खौफ़ घेर लेता है। धारावाहिक मे बताए सभी स्थान सुंदर थे, पर उन्हें जिस तरीके से फिल्माया गया है, कम उजाले के साथ, वह कौफ बड़ा देता है।

अभिनय की बात करे तो सभी ने ही बढ़िया काम किया है। जो ओदगिरि का कोई धारावाहिक या फिल्म मैने इससे पहले देखा नही है, तो यह पहली बार ही था जो मुझे उनका अभिनय देखने मिला। उन्होंने अच्छा ही काम किया है, मगर मुझे उनके भाव कुछ एक जैसे ही लगे।

युईना और आना को भी मैने पहली बार ही अभिनय करते हुए देखा है और उनका काम भी अच्छा ही था। वही योजी को मैं पहले भी देख चुका हूँ और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अच्छा काम ही किया है।

अधिकतर जापानी धारावाहिको मे आपको कामचलाऊ या ओवरएक्टिंग देखने को मिलेगी, लेकिन इसमे ऐसा नही था। इसी वजह से इसका स्तर बढ़ जाता है।

इसका संगीत भी अच्छा था, जिसने रहस्य को बनाए रखने मे काफी सहायता की। रहस्य और हॉरर मे संगीत काफी मायने रखता है।

यदि कहानी की बात करे तो रहस्य उतना जटिल नही था। पहले 4 एपिसोड तक रहस्य को मज़बूत था, पर इसके बाद लेखक ने सत्यानाश कर दिया। इन सब के पीछे कौन है? और यह सब क्यों हो रहा है, उसका अंदाज़ा मैने लगा लिया था। वही मुझे लगा कि आखिर के 2 एपिसोड काफी तेज़ थे। सब कुछ बहुत ही तेज़ी से आसानी से हो गया। लेखक और निर्देशक इससे बेहतर कर सकते थे।

फिर भी इसका रहस्य नही, बल्कि इसकी सीख आपके साथ रहेंगी, जब आप यह धारावाहिक खत्म करेंगे।

इसे के पात्र का यह एक वाक्य अच्छे से समझाता है:



"जीवन और कुछ नही, बल्कि ख्वाहिशो और माया का सिलसिला है। हमारे जीवन का कोई अंतर्निहित अर्थ नही है।"

यह धारावाहिक हमारी इच्छाओँ और भरोसे पर आधारित है। हमारी अनंत इच्छाएँ का फायदा उठा ही गैर हमपर काबू कर लेते है और हम अपनी इच्छाओँ मे अंधे हो कैसे उन लोगों पर भरोसा कर अपने पतन की ओर बढ़ते है, यही इसका मूल है।

मेरी राय:

यह धारावाहिक मज़ेदार है। रहस्य प्रेमियों को एक बार जरुर देखना चाहिए। मई इसे 5 में से 3.8 स्टार दूंगा। 

Comments

Popular posts from this blog

New Voices in the Dark Itou Junji: माँगा समीक्षा

जापान के हॉरर के बादशाह कहे जाने वाले ईंटो जुंजी का यह दूसरा कहानी संग्रह है जो मैने पढ़ा था। इसके पूर्व भाग की समीक्षा मैं पहले ही कर चुका हूँ जिसे आप यहाँ पढ़ सकते है । इस माँगा संग्रह मे करीब 7 कहानियाँ है और इन्हें मैने इसी वर्ष जनवरी 19 से 21 की दरमियां पढ़ा था। यह माँगा संग्रह 2006 को मे प्रकाशित किया गया था और 2016 में इसका अंग्रेज़ी संस्करण भी प्रकाशित किया गया था। इसकी चित्रकला मे आप थोड़ा सुधार देख सकते है, पर फिर वह काफी हद तक पूर्व भाग के जैसा ही है। इसका जापानी नाम है शिन यामी नो कोए ( 新・闇の声 潰談 ) जिसका हिन्दी मे अर्थ होगा अंधेरे मे आवाज़े नवीन। मैं सातो कहानियों के हिसाब से इस पूरे संग्रह की समीक्षा करूँगा। 1) सोइची मोर्चा यह कहानी सीक्वल है पहले भाग की चौथी कहानी हॉन्टेड हाउस का रहस्य का। मिचीना अपने करीबी रिश्तेदार त्सुजि परिवार की तलाश मे पूरे जापान मे खोज कर रही थी। 10 वर्ष पहले वह अचानक से गायब हो गए थे। क्या मिचीना अपनी खोज मे सफल हो पाएँगी? इस कहानी को पढ़ते हुए भी मुझे नही पता था कि यह कहानी भी असल मे ईंटो जुंजी के हॉरर-कॉमेडी सोइची श्रीख...

स्वागत

मेरी नायाब दुनिया मे आपका स्वागत है। मुझे बचपन से ही जापानी एनिमेशनो (Anime) ने काफी आकर्षित किया था और शायद इसलिए अधिकतर भारतीय बच्चो के विपरीत, मेरा झुकाव पश्चिम के बजाए पूर्व ...

Voices in the Dark Junji Itou: माँगा समीक्षा

जापान का खौफ़ का उस्ताद , बॉडी हॉरर के शहंशाह कहे जाने वाले ईंटो जुंजी की यह पहली माँगा थी जो मैने पढ़ी थी। माँगा जापानी शैली की कॉमिक्स होती है। इस माँगा मे 7 लघुकथाए शामिल है और यह 2003 मे प्रकाशित हुई थी। ऐसे मुझे निजी तौर पर बॉडी हॉरर नही पसँद, पर इस संग्रह मे उतना बॉडी हॉरर नही था। जिन पाठको को बॉडी हॉरर का अर्थ नही पता, उन्हें बता दूँ कि बॉडी हॉरर मे शरीर को भयानक ढंग से बताया जाता है। कटे अंग, अत्यधिक खून खराबा और विकृत शरीर इस जॉनर मे आते है। इस कहानी संग्रह का जापानी नाम है यामी नो कोए ( 闇の声 ) जिसका हिंदी मे अर्थ है अंधेरे मे आवाज़े । इस संग्रह को मैने इसी वर्ष जनवरी 18 से लेकर 19 तक पढ़ा। और यह है मेरी राय सभी 7 कहानियो को लेकर: 1) खून चूसता अंधेरा यह कहानी नामी नाम की लड़की की है, जिसका बॉयफ़्रेंड उसे पतली पतली लड़की के लिए छोड़ देता है। इसी कारण नामी अपना वज़न कम करने का फैसला करती है, ताकि अपने बॉयफ़्रेंड को हासिल कर सके दुबारा। जल्द पतला होने के लिए नामी खाना ही छोड़ देती है और फिर उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ता है। शुरुआत मे मुझे यह कहानी कुछ दिलचस्प नही लग...