Skip to main content

स्वागत

मेरी नायाब दुनिया मे आपका स्वागत है।

मुझे बचपन से ही जापानी एनिमेशनो (Anime) ने काफी आकर्षित किया था और शायद इसलिए अधिकतर भारतीय बच्चो के विपरीत, मेरा झुकाव पश्चिम के बजाए पूर्व की ओर रहा।

पूर्वी एशिया की तरफ मेरे इस आकर्षण को वहाँ की फिल्मो, इतिहास और संस्कृति ने भी काफी हवा दी।

इसलिए इस ब्लॉग पर मुख्यतः एनिमे, मांगा आदि पर ही मेरे विचार, प्रतिक्रिया या समीक्षाएं आएँगी।

पर फिर यह ब्लॉग मैने अपने पर्सनल ब्लॉग के रूप मे शुरू किया था, इसलिए यहाँ अन्य मुद्दों पर भी पोस्ट आते रहेंगे।

जय हिंद।

Comments

Popular posts from this blog

Eerie-Invisible Face Japanese Drama Review: जापानी धारावाहिक समीक्षा

जानकारी धारावाहिक का नाम: Eerie- Invisible Face या Iar i जापानी नाम: इयारी-मीयेनाइ काओ (イアリー 見えない顔) निर्देशक: मोरी जुनिची प्रकरण संख्या: 6 प्रसारण तिथि: अगस्त 4 2018 से सितंबर 8 2018 सर्टिफिकेट: 18+ Iari या Eerie एक रहस्य थ्रिलर लघु धारावाहिक था जो जापान के Wowow चैनल पर प्रसारित हुआ था। यह जापान के एक अपराध लेखक यूटाका माएकावा के इसी नाम वाले उपन्यास पर आधारित है। इस धारावाहिक को मैने 28 जून 2020 से 2 जुलाई 2020 के दरमियां देखा था। जापान के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक जो ओदागिरी इस धारावाहिक मे मुख्य भूमिका मे है। रीसा नाका, युईना कुरोशिमा, आना यामाडा और योजी टनाका भी मुख्य भूमिका निभाते है। पात्रो के नाम: जो ओदागिरी - सेईजी हीरोकावा  रीसा टाका - रै मिज़ूशिमा युईना कुरोशिमा- नानामि रोकुदौ आना यामाडा- शिओरि शिनोदा योजी टनाका- शौगो हाशिमोटो कहानी :- सेईजी पेशे इतिहास का प्रोफेसर है एक विश्वविद्यालय मे और शादीशुदा है। उसकी पत्नी वर्षो से बीमार थी और इसी कारण सेईजी ने अपनी साली रै से अवैध संबंध बना रखे थे। मगर ...

New Voices in the Dark Itou Junji: माँगा समीक्षा

जापान के हॉरर के बादशाह कहे जाने वाले ईंटो जुंजी का यह दूसरा कहानी संग्रह है जो मैने पढ़ा था। इसके पूर्व भाग की समीक्षा मैं पहले ही कर चुका हूँ जिसे आप यहाँ पढ़ सकते है । इस माँगा संग्रह मे करीब 7 कहानियाँ है और इन्हें मैने इसी वर्ष जनवरी 19 से 21 की दरमियां पढ़ा था। यह माँगा संग्रह 2006 को मे प्रकाशित किया गया था और 2016 में इसका अंग्रेज़ी संस्करण भी प्रकाशित किया गया था। इसकी चित्रकला मे आप थोड़ा सुधार देख सकते है, पर फिर वह काफी हद तक पूर्व भाग के जैसा ही है। इसका जापानी नाम है शिन यामी नो कोए ( 新・闇の声 潰談 ) जिसका हिन्दी मे अर्थ होगा अंधेरे मे आवाज़े नवीन। मैं सातो कहानियों के हिसाब से इस पूरे संग्रह की समीक्षा करूँगा। 1) सोइची मोर्चा यह कहानी सीक्वल है पहले भाग की चौथी कहानी हॉन्टेड हाउस का रहस्य का। मिचीना अपने करीबी रिश्तेदार त्सुजि परिवार की तलाश मे पूरे जापान मे खोज कर रही थी। 10 वर्ष पहले वह अचानक से गायब हो गए थे। क्या मिचीना अपनी खोज मे सफल हो पाएँगी? इस कहानी को पढ़ते हुए भी मुझे नही पता था कि यह कहानी भी असल मे ईंटो जुंजी के हॉरर-कॉमेडी सोइची श्रीख...