Dororo एनिमे 2019 मे आया एनिमे था जो 7 जनवरी 2019 से लेकर 24 जून 2019 के बीच प्रसारित हुआ था। जानकारी : यह एनिमे आधारित जापान के प्रसिद्ध माँगाका (जापानी कॉमिक कलाकार) ओसामु तेज़ुका के1967 मे इसी नाम से प्रकाशित मांगा (जापानी कॉमिक) पर। उस मांगा का फिर 1969 मे रूपांतरण हुआ था एक एनिमे(एनिमेशन) धारावाहिक के रूप मे जो कातिब 26 एपिसोड का था। 2019 मे पहले एनिमे के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर नए एनिमे को प्रसारित किया गया था। इस नए एनिमे को ओसामु तेज़ुका के एनिमेशन स्टूडियो तेज़ुका प्रोडक्शन के साथ MAPPA ने मिलकर बनाया था। 2019 का एनिमे काफी हद तक पुनर्निर्माण है 1969 के एनिमे का, इसलिए इसमे कई बदलाव किए गए थे। कहानी : कहानी शुरू होती है मध्यकालीन जापान के झगड़ते राज्यो के काल के ठीक शुरुआत से पहले। दाईगो एक सामंत या भूपति था जिसके राज्य मे सूखा और अन्य आपदाओं ने हमला कर रखा था। इन सब से परेशान होकर दाईगो अपनी पहली संतान को 12 असुरो को बलि के रूप मे दे देता है और बदले मे वह अपने राज्य की समपन्नता मांगता है। वज 12 असुर दाईगो के नवजात शिशु के अलग-अलग अंग खाँ जाते थे और ऐस...
यह ब्लॉग मुख्यतः पूर्व एशियाई लोकप्रिय संस्कृति पर आधारित है। Anime, Manga, Webtoon, जापानी, कोरियाई और चीनी फिल्मो की प्रतिक्रिया या समीक्षाएँ और भी बहुत कुछ।