Skip to main content

Posts

Eerie-Invisible Face Japanese Drama Review: जापानी धारावाहिक समीक्षा

जानकारी धारावाहिक का नाम: Eerie- Invisible Face या Iar i जापानी नाम: इयारी-मीयेनाइ काओ (イアリー 見えない顔) निर्देशक: मोरी जुनिची प्रकरण संख्या: 6 प्रसारण तिथि: अगस्त 4 2018 से सितंबर 8 2018 सर्टिफिकेट: 18+ Iari या Eerie एक रहस्य थ्रिलर लघु धारावाहिक था जो जापान के Wowow चैनल पर प्रसारित हुआ था। यह जापान के एक अपराध लेखक यूटाका माएकावा के इसी नाम वाले उपन्यास पर आधारित है। इस धारावाहिक को मैने 28 जून 2020 से 2 जुलाई 2020 के दरमियां देखा था। जापान के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक जो ओदागिरी इस धारावाहिक मे मुख्य भूमिका मे है। रीसा नाका, युईना कुरोशिमा, आना यामाडा और योजी टनाका भी मुख्य भूमिका निभाते है। पात्रो के नाम: जो ओदागिरी - सेईजी हीरोकावा  रीसा टाका - रै मिज़ूशिमा युईना कुरोशिमा- नानामि रोकुदौ आना यामाडा- शिओरि शिनोदा योजी टनाका- शौगो हाशिमोटो कहानी :- सेईजी पेशे इतिहास का प्रोफेसर है एक विश्वविद्यालय मे और शादीशुदा है। उसकी पत्नी वर्षो से बीमार थी और इसी कारण सेईजी ने अपनी साली रै से अवैध संबंध बना रखे थे। मगर सेईजी की
Recent posts

New Voices in the Dark Itou Junji: माँगा समीक्षा

जापान के हॉरर के बादशाह कहे जाने वाले ईंटो जुंजी का यह दूसरा कहानी संग्रह है जो मैने पढ़ा था। इसके पूर्व भाग की समीक्षा मैं पहले ही कर चुका हूँ जिसे आप यहाँ पढ़ सकते है । इस माँगा संग्रह मे करीब 7 कहानियाँ है और इन्हें मैने इसी वर्ष जनवरी 19 से 21 की दरमियां पढ़ा था। यह माँगा संग्रह 2006 को मे प्रकाशित किया गया था और 2016 में इसका अंग्रेज़ी संस्करण भी प्रकाशित किया गया था। इसकी चित्रकला मे आप थोड़ा सुधार देख सकते है, पर फिर वह काफी हद तक पूर्व भाग के जैसा ही है। इसका जापानी नाम है शिन यामी नो कोए ( 新・闇の声 潰談 ) जिसका हिन्दी मे अर्थ होगा अंधेरे मे आवाज़े नवीन। मैं सातो कहानियों के हिसाब से इस पूरे संग्रह की समीक्षा करूँगा। 1) सोइची मोर्चा यह कहानी सीक्वल है पहले भाग की चौथी कहानी हॉन्टेड हाउस का रहस्य का। मिचीना अपने करीबी रिश्तेदार त्सुजि परिवार की तलाश मे पूरे जापान मे खोज कर रही थी। 10 वर्ष पहले वह अचानक से गायब हो गए थे। क्या मिचीना अपनी खोज मे सफल हो पाएँगी? इस कहानी को पढ़ते हुए भी मुझे नही पता था कि यह कहानी भी असल मे ईंटो जुंजी के हॉरर-कॉमेडी सोइची श्रीख

Voices in the Dark Junji Itou: माँगा समीक्षा

जापान का खौफ़ का उस्ताद , बॉडी हॉरर के शहंशाह कहे जाने वाले ईंटो जुंजी की यह पहली माँगा थी जो मैने पढ़ी थी। माँगा जापानी शैली की कॉमिक्स होती है। इस माँगा मे 7 लघुकथाए शामिल है और यह 2003 मे प्रकाशित हुई थी। ऐसे मुझे निजी तौर पर बॉडी हॉरर नही पसँद, पर इस संग्रह मे उतना बॉडी हॉरर नही था। जिन पाठको को बॉडी हॉरर का अर्थ नही पता, उन्हें बता दूँ कि बॉडी हॉरर मे शरीर को भयानक ढंग से बताया जाता है। कटे अंग, अत्यधिक खून खराबा और विकृत शरीर इस जॉनर मे आते है। इस कहानी संग्रह का जापानी नाम है यामी नो कोए ( 闇の声 ) जिसका हिंदी मे अर्थ है अंधेरे मे आवाज़े । इस संग्रह को मैने इसी वर्ष जनवरी 18 से लेकर 19 तक पढ़ा। और यह है मेरी राय सभी 7 कहानियो को लेकर: 1) खून चूसता अंधेरा यह कहानी नामी नाम की लड़की की है, जिसका बॉयफ़्रेंड उसे पतली पतली लड़की के लिए छोड़ देता है। इसी कारण नामी अपना वज़न कम करने का फैसला करती है, ताकि अपने बॉयफ़्रेंड को हासिल कर सके दुबारा। जल्द पतला होने के लिए नामी खाना ही छोड़ देती है और फिर उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ता है। शुरुआत मे मुझे यह कहानी कुछ दिलचस्प नही लग

Girls in the Dark: जापानी फिल्म समीक्षा

जानकारी: फिल्म का नाम : Girls in the Dark या The Dark Maidens जापानी नाम : अनकोकु जोशी (暗黒女子 ) निर्देशक : साईंजी याकुमो प्रदर्शन तिथि : 1 अप्रैल 2017 सार्टिफिकेट : 18+ Girls in the Dark 2017 मे आई एक रहस्य-हॉरर फिल्म है।, मुख्यतः एक रहस्य या मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जो आधारित है 2013 मे प्रकाशित जापानी उपन्यास पर इसी नाम की, जिसे लिखा था रिकाको अकियोशि ने। पात्र: यह फिल्म मुख्यतः 6 पात्रो के इर्द-गिर्द ही घूमती है, अन्य पात्रो का कहानी मे अधिक काम नही है। यह है फिल्म के पात्र: 1) इत्सुमि शिराइशी (जिसे निभाया है मारिए इटोयो ने) 2)  सायूरी सुमिकावा (जिसे निभाया है योशिको सेनगेन) 3)  शियो टाकाओका ( जिसे निभाया है सेइनो नाना ने) 4) डियाना देचेवा (जिसे निभाया है टीना टामाशिरो ने) 5)  अकाने कोमीनामी ( जिसे निभाया है रिरिया कोजिमा ने) 6)  मीरै नीटानी (जिसे निभाया है यूना टैरा ने) 7)  होजो (जिसे निभाया है युदाई चीबा ने) कहानी: इस फिल्म की कहानी आधारित है सेइबो मारिया हाईस्कूल के साहित्य क्

Dororo: एनिमे समीक्षा

Dororo एनिमे 2019 मे आया एनिमे था जो 7 जनवरी 2019 से लेकर 24 जून 2019 के बीच प्रसारित हुआ था। जानकारी : यह एनिमे आधारित जापान के प्रसिद्ध माँगाका (जापानी कॉमिक कलाकार) ओसामु तेज़ुका के1967 मे इसी नाम से प्रकाशित मांगा (जापानी कॉमिक) पर। उस मांगा का फिर 1969 मे रूपांतरण हुआ था एक एनिमे(एनिमेशन) धारावाहिक के रूप मे जो कातिब 26 एपिसोड का था। 2019 मे पहले एनिमे के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर नए एनिमे को प्रसारित किया गया था। इस नए एनिमे को ओसामु तेज़ुका के एनिमेशन स्टूडियो तेज़ुका प्रोडक्शन के साथ MAPPA ने मिलकर बनाया था। 2019 का एनिमे काफी हद तक पुनर्निर्माण है 1969 के एनिमे का, इसलिए इसमे कई बदलाव किए गए थे। कहानी : कहानी शुरू होती है मध्यकालीन जापान के झगड़ते राज्यो के काल के ठीक शुरुआत से पहले। दाईगो एक सामंत या भूपति था जिसके राज्य मे सूखा और अन्य आपदाओं ने हमला कर रखा था। इन सब से परेशान होकर दाईगो अपनी पहली संतान को 12 असुरो को बलि के रूप मे दे देता है और बदले मे वह अपने राज्य की समपन्नता मांगता है। वज 12 असुर दाईगो के नवजात शिशु के अलग-अलग अंग खाँ जाते थे और ऐस

स्वागत

मेरी नायाब दुनिया मे आपका स्वागत है। मुझे बचपन से ही जापानी एनिमेशनो (Anime) ने काफी आकर्षित किया था और शायद इसलिए अधिकतर भारतीय बच्चो के विपरीत, मेरा झुकाव पश्चिम के बजाए पूर्व की ओर रहा। पूर्वी एशिया की तरफ मेरे इस आकर्षण को वहाँ की फिल्मो, इतिहास और संस्कृति ने भी काफी हवा दी। इसलिए इस ब्लॉग पर मुख्यतः एनिमे, मांगा आदि पर ही मेरे विचार, प्रतिक्रिया या समीक्षाएं आएँगी। पर फिर यह ब्लॉग मैने अपने पर्सनल ब्लॉग के रूप मे शुरू किया था, इसलिए यहाँ अन्य मुद्दों पर भी पोस्ट आते रहेंगे। जय हिंद।